Gold Silver Price Today : सोना और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट; जानें आज की नई कीमतें
Gold Silver Price Today : गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे निवेशकों के बीच हलचल बढ़ गई है। घरेलू वायदा बाजार में सोने पर जबरदस्त बिकवाली देखने को मिली। MCX एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव करीब 1.97% यानी 3025 रुपये गिरकर 1,50,683 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया।
बताया जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप के हालिया संबोधन के बाद भी मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने के संकेत नहीं मिले हैं, जिससे निवेशकों का भरोसा कमजोर हुआ है। ट्रंप ने साफ किया कि अमेरिका आने वाले हफ्तों तक ईरान में सैन्य अभियान जारी रख सकता है। इस बयान का असर शेयर बाजार पर भी दिखा और BSE सेंसेक्स करीब 1500 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखाई दिया।
चांदी में भी तेज गिरावट:-
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। MCX एक्सचेंज पर चांदी का वायदा भाव 4.74% यानी 11,553 रुपये गिरकर 2,31,948 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया।
वैश्विक बाजार में भी दबाव:-
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव देखा गया। COMEX पर सोना 2.24% यानी 107.80 डॉलर गिरकर 4,705.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि स्पॉट गोल्ड 1.87% गिरकर 4,669.57 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
इसी तरह चांदी की वैश्विक कीमतों में भी कमजोरी रही। COMEX पर चांदी 4.98% यानी 3.79 डॉलर गिरकर 72.29 डॉलर प्रति औंस पर आ गई, जबकि स्पॉट सिल्वर 4.20% की गिरावट के साथ 71.92 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता नजर आया।