Gold Silver Price Today : गोल्ड-सिल्वर कीमतों में गिरावट, सोना सस्ता होने से बढ़ी खरीदारी की उम्मीद, चांदी भी लुढ़की; जानें आज की नई कीमतें
Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई। घरेलू वायदा बाजार में सोना कमजोर रुख के साथ लाल निशान में कारोबार करता दिखाई दिया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुरुआती कारोबार के दौरान सोने का भाव करीब 0.34 फीसदी यानी 551 रुपये टूटकर 1,61,238 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वैश्विक बाजार में कमजोरी के असर से घरेलू बाजार में भी सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। मजबूत अमेरिकी डॉलर और ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कम होने से सोना दबाव में नजर आ रहा है।
चांदी की कीमतों में भी गिरावट:-
सोने के साथ-साथ चांदी के दाम में भी गिरावट देखी गई। घरेलू वायदा बाजार में चांदी लाल निशान पर कारोबार करती दिखाई दी। गुरुवार सुबह एमसीएक्स पर चांदी की कीमत करीब 0.77 फीसदी यानी 2,071 रुपये गिरकर 2,66,420 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
सोने का वैश्विक भाव:-
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने के भाव में कमजोरी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने की कीमत लगभग 0.62 फीसदी यानी 32.30 डॉलर गिरकर 5,146.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती नजर आई। वहीं स्पॉट गोल्ड करीब 0.60 फीसदी यानी 30.81 डॉलर की गिरावट के साथ 5,145 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा।
चांदी का वैश्विक भाव:-
अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमतों में भी दबाव बना हुआ है। गुरुवार सुबह कॉमेक्स पर चांदी करीब 1.10 फीसदी यानी 0.94 डॉलर गिरकर 84.64 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। वहीं सिल्वर स्पॉट भी लगभग 1.34 फीसदी यानी 1.15 डॉलर की गिरावट के साथ 84.59 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखाई दिया।