मुर्गे चुराने पर दोस्त का मर्डर कर कुएं में फेंका, दिनभर साथ घुमाया, शाम को मिलकर पीटा
मुर्गे चुराने पर दोस्त का मर्डर कर कुएं में फेंका, दिनभर साथ घुमाया, शाम को मिलकर पीटा
बांसवाड़ा में मुर्गे चुराने के शक में नाबालिग ने अपने 2 दोस्तों के साथ मिलकर अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। उसे शराब पिलाई और तलवार से हाथ काट डाले। उसे मरा समझ कर कुएं में फेंककर भाग निकले। पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए 2 नाबालिग को डिटेन और 1 आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार किया है। मामला बांसवाड़ा का है। पुलिस ने अनुसार, शहर के कुएं में 4 मार्च को एक लाश मिली थी। पहचान के लिए उसके कपड़े और चप्पल की फोटो सोशल मीडिया पर डाली थी। 8 मार्च तक कुछ पता नहीं चला तो शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
इसके बाद युवक के रिश्तेदार ने सोशल मीडिया से उसकी पहचान की। जांच में सामने आया कि युवक 25 फरवरी से लापता था। इसके बाद कड़ियां जुड़ी तो उसके साथियों का नाम सामने आया। इसके बाद 5वीं और 9वीं में पढ़ने वाले 2 नाबालिग को डिटेन और एक आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ में सामने आया कि 9वीं में पढ़ने वाले नाबालिग ने हत्या की साजिश रची थी। नाबालिग के घर से करीब 2 महीने पहले 2 मुर्गे चोरी हुए थे। नाबालिग को शक था कि युवक ने ही वे मुर्गे चुराए हैं। इसी बात का बदला लेने के लिए नाबालिगों ने अपने साथ एक और आरोपी को ले लिया।