रेडीमेड शोरूम में आग, 4 दुकानें जली, फायर ब्रिगेड 3 घंटे देरी से पहुंची

10

रेडीमेड शोरूम में आग, 4 दुकानें जली, फायर ब्रिगेड 3 घंटे देरी से पहुंची

बाड़मेर में बुधवार रात करीब 9 बजे एक रेडीमेड शोरूम में आग लग गई। आग कुछ ही देर में पास की दुकानों तक फैल गई। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई थी, लेकिन वह वह 3 घंटे लेट पहुंची, तब मौके पर लोगों ने पास की लाइब्रेरी में पढ़ रहे 10 से ज्यादा बच्चों को बाहर निकालकर सुरक्षित किया। स्थानीय लोगों, पुलिस और बीएसएफ की मदद से करीब ढाई घंटे में आग पर काबू पाया गया। आग लगने की वजह अभी सामने नहीं आई है। घटना बाड़मेर जिले के सेड़वा उपखंड के जंभेश्वर मंदिर के पास रात करीब 9 बजे की है। स्थानीय लोगों, पुलिस और बीएसएफ की मदद से करीब ढाई घंटे में आग पर काबू पाया गया। आग लगने की वजह सामने नहीं आई है, जबकि चार से ज्यादा दुकानों को नुकसान हुआ है।