खेत में कीटनाशक के स्प्रे के बाद किसान की मौत, अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा

2

खेत में कीटनाशक के स्प्रे के बाद किसान की मौत, अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा

हनुमानगढ़ जिले के भावलदेसर निवासी एक किसान की चूरू के डीबी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। खेत में कीटनाशक का छिड़काव करने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रामकुमार (47) अपने खेत में फसल पर कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब होने लगी। परिजनों को सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में रामकुमार को तुरंत चूरू के डीबी अस्पताल ले आए। यहां उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई और इलाज जारी रखा।

हालांकि, शुक्रवार को इलाज के दौरान रामकुमार ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर हनुमानगढ़ पुलिस भी चूरू पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शुक्रवार को मृतक का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कीटनाशक दवा के प्रभाव से किसान की तबीयत बिगड़ी थी। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।