निजी स्कूलों पर शिक्षा विभाग का शिकंजा, किताब-यूनिफॉर्म में मनमानी पर रोक; पढ़े खबर

post 1333 (1)

बीकानेर। निजी स्कूलों में किताबों, यूनिफॉर्म, जूते-टाई आदि को लेकर हो रही मनमानी पर अब शिक्षा विभाग सख्त नजर आ रहा है। विभाग ने नए निर्देश जारी करते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों को 15 अप्रैल से स्कूलों की जांच शुरू करने के आदेश दिए हैं।

प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि गैर सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों से विभिन्न मदों के नाम पर अनियमित वसूली रोकने के लिए पहले भी दिशा-निर्देश दिए गए थे, लेकिन कई स्कूलों द्वारा इनका पालन सही तरीके से नहीं किया जा रहा है।

नए सत्र के साथ सख्ती बढ़ी:-

1 अप्रैल 2026 से शुरू हुए नए शैक्षणिक सत्र के मद्देनजर विभाग ने एक बार फिर अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे सभी पुराने नियमों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करवाएं।

निरीक्षण के लिए कमेटियां बनेंगी:-

जिले के निजी विद्यालयों की जांच के लिए मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटियां गठित की जाएंगी। ये टीमें 15 अप्रैल से पहले जिले के सभी गैर सरकारी स्कूलों का निरीक्षण करेंगी।

गड़बड़ी मिलने पर सख्त कार्रवाई:-

निरीक्षण के दौरान यदि किसी विद्यालय में नियमों का उल्लंघन या अभिभावकों से जुड़ी शिकायतें सामने आती हैं, तो संबंधित स्कूल के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

20 अप्रैल तक रिपोर्ट अनिवार्य:-

सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निरीक्षण के बाद निर्धारित प्रारूप (एमएस एक्सेल) में रिपोर्ट 20 अप्रैल 2026 तक ई-मेल के जरिए निदेशालय को भेजनी होगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्देशों की अनदेखी करने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।