Crime News: 6 हजार रुपये के लिए पोते ने की दादा की हत्या, 90% जल चुकी थी चिता, तब मौके पर पहुंची पुलिस; रूह कंपा देगी ये वारदात
Crime News: 6 हजार रुपये के लिए पोते ने की दादा की हत्या, 90% जल चुकी थी चिता, तब मौके पर पहुंची पुलिस; रूह कंपा देगी ये वारदात
जोधपुर। लूनी थाना क्षेत्र के सतलाना गांव स्थित कुम्हारों की ढाणियां में बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि 85 वर्षीय पेंपीदेवी की हत्या उनके ही पोते ने की थी। आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि पेंपीदेवी पत्नी नैनाराम कुम्हार की गला दबाकर हत्या की गई थी। पूछताछ में पोते सुरेश (40) पुत्र बुद्धाराम प्रजापत ने वारदात कबूल कर ली। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
जांच में सामने आया कि आरोपी शराब का आदी है और पत्नी व चार बच्चों के साथ अलग मकान में रहता है। दादी पेंपीदेवी पास ही रहती थीं। बुधवार रात वह शराब पीकर घर पहुंचा, जिस पर दादी ने उसे टोका। दादी ने पोते को छह हजार रुपए उधार दे रखे थे।
पोता शराब न पी पाए, इसलिए दादी ने उससे छह हजार रुपए मांगे। इससे पोता गुस्सा हो गया। वह दादी से झगड़ा करने लगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो मारपीट में बदल गई। गुस्से में आरोपी ने दादी का गला दबा दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
चुपचाप अंतिम संस्कार का प्रयास:-
घटना के बाद घबराए आरोपी ने गुरुवार को बिना किसी को सूचना दिए शव को श्मशान ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। जब मृतका के बेटों को जानकारी मिली तो उन्होंने दाह संस्कार रुकवाकर पुलिस को सूचना दी। तब तक शव काफी हद तक जल चुका था। पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवाया था, जहां पोस्टमार्टम कराया गया।
मृतका के पुत्र नत्थाराम की रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।