Crime News : नशीला पेय पदार्थ पिलाकर विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म, 20 हजार रुपए भी ऐंठे

post 737 (1)

Crime News : नशीला पेय पदार्थ पिलाकर विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म, 20 हजार रुपए भी ऐंठे

Crime News : भरतपुर के बयाना कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला से गैंगरेप और ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो युवकों ने ई-मित्र से पैसे निकलवाने का झांसा देकर महिला को नशीला पदार्थ पिलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही 20 हजार रुपए भी निकलवा लिए और जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने को कहा।

रुदावल थाना इलाके की रहने वाली महिला का पति जयपुर में मजदूरी करता है। हाल ही में बीमार हो गया था।। इलाज के लिए पैसों की जरूरत होने पर महिला ने अपने परिचित भगवानसिंह और गोविंद से मदद मांगी। दोनों ने खाते से रकम निकलवाने में सहायता का भरोसा दिलाया।

होटल में ले जाकर पिलाई नशीली चाय:-

8 फरवरी की शाम आरोपी महिला को बाइक पर बैठाकर रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में ले गए। वहां ई-मित्र की दुकान होने का बहाना बनाकर उसे चाय दी गई। आरोप है कि चाय में नशीला पदार्थ मिलाया गया था। बेहोशी की हालत में दोनों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसे बाजार में छोड़कर फरार हो गए। जाते-जाते उसे किसी को कुछ न बताने की धमकी भी दी।

दोबारा किया शोषण का प्रयास:-

अगले दिन आरोपियों ने महिला को जबरन बयाना लाकर एक चेकनुमा कागज पर हस्ताक्षर करवाकर मीराना तिराहा स्थित बैंक से 20 हजार रुपए निकलवा लिए। इसके बाद फिर होटल ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन एक परिचित व्यक्ति के देख लेने पर दोनों मौके से भाग निकले।

मामला दर्ज, जांच शुरू:-

19 फरवरी को महिला ने अपने पति के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। थानाधिकारी रामगिलास गुर्जर ने बताया कि गैंगरेप का मामला दर्ज कर मेडिकल की कार्रवाई की जा रही है।