Crime News: पहले लड़की फोन कर होटल के कमरे में बुलाती, इसके बाद शुरू होता था घिनौना ‘खेल’

post 910 (1)

Crime News: सूरतगढ़, सिटी पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज एक मामले की जांच के दौरान हनीट्रैप गिरोह का भंडाफोड़ किया है। शुरुआत में दर्ज दुष्कर्म प्रकरण की तह तक पहुंचने पर पुलिस को संगठित ब्लैकमेलिंग रैकेट का खुलासा हुआ।

कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गिरोह से जुड़ी दो महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग बालिका को बीकानेर स्थित बाल सुधार गृह भेजा गया है।

लोगों को बहला फुसलाकर होटल बुलाती थीं:-

हेड कांस्टेबल वेद ज्याणी के अनुसार 25 जनवरी को विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान मुखबिर सूचना, तकनीकी साक्ष्य और दस्तावेजों के आधार पर हनुमानगढ़ निवासी परमजीत, सरोज, शांता बाई और लक्ष्मीनारायण को हिरासत में लिया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह फोन के जरिए लोगों से संपर्क करता था। महिलाओं और युवतियों के माध्यम से टारगेट को बहला-फुसलाकर होटल या किराये के मकान पर बुलाया जाता था। वहां आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाने की कोशिश की जाती थी।

इसके बाद इन्हीं फोटो-वीडियो के आधार पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराने की धमकी देकर मोटी रकम वसूली जाती थी।

पुलिस ने चारों आरोपियों को अदालत से तीन दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।