Crime News: फिल्मी अंदाज में दिनदहाड़े फायरिंग, तीन कारों में आए बदमाशों ने SUV में सवार युवक पर बरसाईं गोलियां

post 1060 (1)

जयपुर। शहर के सिरसी इलाके में दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। जानकारी के मुताबिक भारद्वाज स्कूल के पास फॉर्च्यूनर कार में सवार एक युवक पर 8 से 10 अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। बदमाश तीन कारों में सवार होकर आए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने सिरसी निवासी कमल मीणा को निशाना बनाकर फायरिंग की। अचानक हुई इस घटना से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।

घटना के बाद कुछ स्थानीय लोगों ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी हाथोज फाटक की तरफ भाग निकले और पकड़ में नहीं आ सके।

सूचना मिलने पर बिंदायका थाना अधिकारी विनोद कुमार, बगरू एसीपी हेमेंद्र शर्मा और करधनी थाना अधिकारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर दी है और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

You may have missed