Crime News: पत्नी से झगड़ा हुआ तो 8 महीने की बेटी का कैंची से काट डाला गला, फिर खुद फंदे पर लटक गया 19 वर्षीय पिता
Crime News: पत्नी से झगड़ा हुआ तो 8 महीने की बेटी का कैंची से काट डाला गला, फिर खुद फंदे पर लटक गया 19 वर्षीय पिता
Crime News: राजस्थान की राजधानी जयपुर के मालपुरा गेट थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां 19 वर्षीय पिता ने अपनी ही 8 महीने की मासूम बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। नशे में धुत इस कलयुगी पिता ने कैंची से मासूम का गला रेत दिया और फिर खुद भी फंदे पर झूल गया। मामूली पारिवारिक विवाद के बाद यह घटना घटित हुई।
‘ससुराल’ जाने पर छिड़ा था विवाद:-
पुलिस के अनुसार आरोपी शादाब मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और पत्नी-बेटी के साथ जयपुर में किराये के मकान में रहता था। 6 फरवरी की रात पति-पत्नी के बीच ससुराल जाने को लेकर कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पत्नी के साथ मारपीट की। मकान मालिक के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ, लेकिन आरोपी गुस्से और नशे में था।
मां से बेटी को छिनकर कमरे में ले गया:-
विवाद के बाद आरोपी अपनी 8 महीने की बेटी को कमरे में ले गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। आरोप है कि उसने धारदार वस्तु से बच्ची पर हमला कर दिया। घटना के बाद उसने खुद भी फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की।
फिर खुदकुशी करने की भी की कोशिश:-
पत्नी द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि आरोपी को उपचार के लिए SMS अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से छुट्टी मिलते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
थानाधिकारी उदयभान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद और शराब के नशे को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।