महिला को अश्लील वीडियो भेज दुष्कर्म का प्रयास, बेटे को जान से मारने की धमकी, केस
महिला को अश्लील वीडियो भेज दुष्कर्म का प्रयास, बेटे को जान से मारने की धमकी, केस
हनुमानगढ़। एक महिला को अश्लील वीडियो भेजकर दुष्कर्म का प्रयास करने और किसी को बताने पर बेटे को जान मारने की धमकी देने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने गुरुवार को एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया। महिला ने आरोपी की अश्लील चैट और वॉइस रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी है, जिस पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अंकित तिवाड़ी निवासी भट्ठा कॉलोनी ने उसके मोबाइल पर एक अश्लील वीडियो भेजा। उलाहना दिया तो उसने अश्लील मैसेज किए। इसके बाद उसे अपने साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर करने लगा।
आरोपी 27 जनवरी को उसकी दुकान में जबरदस्ती घुस आया और दुष्कर्म का प्रयास किया। किसी तरह दुकान से बाहर जाकर उसने अपनी सुरक्षा की। इसके बाद उसने किराए की दुकान खाली कर दूसरी जगह ले ली। अब आरोपी उसे जबरन दुष्कर्म की धमकी दे रहा है और किसी को बताने पर बेटे को जान से मारने की धमकी दे रहा है। मामले की जांच महिला थाना प्रभारी रजनदीप कौर कर रही हैं।