Crime News: जमीन बेचने के फैसले से नाराज बेटों ने पिता पर बरसाए लात-घूंसे, पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

post 766 (1)

Crime News: जमीन बेचने के फैसले से नाराज बेटों ने पिता पर बरसाए लात-घूंसे, पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

Crime News: जयपुर जिले के रेनवाल थाना क्षेत्र के गुमानपुरा गांव में रविवार देर रात पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। जमीन बेचने को लेकर हुए झगड़े में दो बेटों पर अपने पिता की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप है। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए, जिससे गांव में तनाव और दहशत का माहौल बना हुआ है।

सूचना मिलने पर रेनवाल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उप-जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक की पत्नी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए अपने दोनों बेटों शंकर और अमर पर अपने पिता पिता उमेश सिंह की हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस के अनुसार, मृतक ने हाल ही में अपनी जमीन बेचने का निर्णय लिया था, जिससे दोनों बेटे नाराज चल रहे थे। रविवार रात दोनों कथित तौर पर घर पर शराब पी रहे थे। इसी दौरान पिता के साथ कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। आरोप है कि दोनों ने मिलकर लात-घूंसों से पिता पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

थाना प्रभारी नरेश कंवर ने बताया कि सोमवार को परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए गांव और आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी कर तलाश अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

You may have missed