बीकानेर: ट्रेलर में घुसी कैंपर, ड्राइवर की मौके पर मौत
बीकानेर: ट्रेलर में घुसी कैंपर, ड्राइवर की मौके पर मौत
अरजनसर। भारतमाला सड़क पर जैतपुर टोल प्लाजा के पास सोमवार को एक सड़क हादसा हो गया। इसमें आगे चल रहे एक ट्रेलर में पीछे से बोलेरो कैंपर गाड़ी टकरा गई, जिससे कैंपर ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान श्रीकरणपुर निवासी अवतार सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बोलेरो कैंपर गाड़ी अचानक आगे चल रहे ट्रेलर में जा घुसी, जिससे ड्राइवर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही महाजन पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर महाजन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। महाजन थाने के हेड कांस्टेबल बाबूलाल ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।