बीकानेर में इस जगह बस से गिरकर कंडक्टर की मौत, मामला दर्ज

8

बीकानेर में इस जगह बस से गिरकर कंडक्टर की मौत, मामला दर्ज

बीकानेर। नेशनल हाईवे-11पर नौरंगदेसर और गुसांईसर के बीच चलती बस से गिरकर कंडक्टर की मौत हो गई।रायपुरिया निवासी चेनपाल सिंह नेबस चालक के खिलाफ तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस के अनुसार, बस का संतुलन बिगड़ने से कंडक्टर जितेंद्र सिंह अचानक सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। बस में सवार यात्रियों के भी बयान लिए जा रहे हैं।