Budget 2026 Highlights: 1 अप्रैल से नया इनकम टैक्स कानून, विदेश यात्रा और इलाज सस्ता, जानें बजट की बड़ी घोषणाएं
Union Budget 2026 Highlights: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 1 फरवरी 2026 को संसद में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। बजट में जहां नए इनकम टैक्स कानून की घोषणा ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं, वहीं राजस्थान जैसे राज्यों के लिए कोई बड़ी या सीधी सौगात नजर नहीं आई। अगर आप पूरा बजट भाषण नहीं देख पाए हैं, तो यहां पढ़िए बजट की अहम घोषणाओं का 2 मिनट का फटाफट रिकैप।
बजट 2026-27 के बड़े फैसले:-
- 1 अप्रैल 2026 से नया ‘इनकम टैक्स एक्ट 2025’ लागू होगा, जिससे टैक्स रिटर्न भरने की प्रक्रिया आसान होगी।
- विदेश यात्रा से जुड़े टूर पैकेज पर TCS की दर 5% और 20% से घटाकर 2% कर दी गई है।
- कैंसर की 17 जरूरी दवाओं पर कस्टम ड्यूटी पूरी तरह खत्म, इलाज होगा सस्ता।
- ‘एजुकेशन टू एम्प्लॉयमेंट’ के तहत एक विशेष कमेटी बनेगी, जो सर्विस सेक्टर में रोजगार पर फोकस करेगी।
- माइक्रोवेव ओवन और कुछ इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स पर ड्यूटी हटने से ये सस्ते होंगे।
राजस्थान को क्या मिला?
बजट दस्तावेजों के अनुसार राजस्थान के लिए किसी नई ट्रेन, बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट या विशेष पैकेज की घोषणा नहीं की गई। जहां हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के लिए ‘माउंटेन ट्रेल्स’ योजना लाई गई, वहीं अरावली क्षेत्र का कोई जिक्र नहीं हुआ। 7 नए बुलेट ट्रेन कॉरिडोर घोषित किए गए, लेकिन इनमें जयपुर या जोधपुर शामिल नहीं हैं। हालांकि, सोलर ग्लास में इस्तेमाल होने वाले सोडियम एंटीमोनेट पर ड्यूटी हटने से राजस्थान की सोलर इंडस्ट्री को अप्रत्यक्ष लाभ मिलने की उम्मीद है।
बजट के बाद क्या हुआ सस्ता?
- विदेश में शिक्षा
- बीड़ी
- कॉफी मशीन
- सोलर एनर्जी से जुड़े उत्पाद
- कैंसर और डायबिटीज की दवाइयां
- हवाई जहाज के कलपुर्जे
- विदेशी यात्रा
- गंभीर बीमारियों की 17 दवाइयां
- बायो-फ्यूल मिश्रित CNG
- बैटरी
- जूते
- निजी इस्तेमाल का विदेशी सामान
- माइक्रोवेव ओवन
क्या हुआ महंगा?
- इम्पोर्टेड छाते
- फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) ट्रेडिंग (STT में बढ़ोतरी)
- कोयला
- खनिज
- स्क्रैप
- शराब


