बीकानेर: पानी की डिग्गी में गिरने से युवक की दर्दनाक मौत

बीकानेर: पानी की डिग्गी में गिरने से युवक की दर्दनाक मौत

R.खबर ब्यूरो। बीकानेर, जसरासर थाना क्षेत्र में एक दुखद हादसे में खेत में बनी पानी की डिग्गी में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के भाई राजाराम जाट पुत्र सुखराम जाट ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई जगदीश खेत में पानी का बूस्टर चालू करने के लिए गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पास स्थित पानी की डिग्गी में जा गिरा।

डिग्गी में डूबने से जगदीश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतक के भाई की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Scroll to Top