बीकानेर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
बीकानेर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
नोखा। नोखा के पांचू थाना क्षेत्र के जेडीमगरा निवासी एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जेडीमगरा निवासी मनोज कुमार सांसी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसके भाई मानाराम को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल मानाराम की मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।