बीकानेर: पेंटिंग कार्य के दौरान ऊंचाई से गिरा युवक, उपचार के दौरान हुई मौत
Bikaner: गजनेर थाना क्षेत्र में पेंटिंग का काम करते समय एक युवक की ऊंचाई से गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा भोलासर गांव में उस समय हुआ, जब युवक काम के दौरान अचानक संतुलन खो बैठा और नीचे जा गिरा।
मृतक के पिता हैदर अली ने गजनेर थाने में इस संबंध में मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार उनका बेटा फारूक अली पुत्र इमाम अली, निवासी बीकानेर, भोलासर गांव में एक मकान पर पेंटर का काम कर रहा था। इसी दौरान असंतुलित होकर वह ऊंचाई से गिर पड़ा, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।
हादसे के बाद परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए बीकानेर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल गजनेर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


