बीकानेर: डिवाइडर से टकराई स्कूटी, एयरपोर्ट कर्मचारी की हुई मौत
बीकानेर: डिवाइडर से टकराई स्कूटी, एयरपोर्ट कर्मचारी की हुई मौत
R.खबर ब्यूरो। बीकानेर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एयरपोर्ट पर कार्यरत युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आई है। घटना 21 फरवरी की सुबह करीब 5 बजे गंगाशहर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
मामले में जादवपुर, कोलकाता निवासी सिधायक सान्याल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी के अनुसार उसका दोस्त गुलशन और तरुण कुमार शादी समारोह में शामिल होने बीकानेर आए हुए थे।
सुबह करीब 5 बजे गुलशन और तरुण स्कूटी से जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार में स्कूटी अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में गुलशन गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि तरुण को भी चोटें आईं।
गंभीर अवस्था में गुलशन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवादी के अनुसार मृतक गुलशन कुमार खेवत, पूर्णिया (बिहार) का निवासी था और वर्तमान में दिल्ली एयरपोर्ट पर नौकरी करता था।
पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के पीछे लापरवाही, तेज गति या अन्य कारणों की पड़ताल की जा रही है।