बीकानेर: खेजड़ी बचाओ आंदोलन तेज, 17 फरवरी को पांच लाख लोगों के अनशन की तैयारी, पढ़े पूरी खबर
बीकानेर: खेजड़ी बचाओ आंदोलन तेज, 17 फरवरी को पांच लाख लोगों के अनशन की तैयारी, पढ़े पूरी खबर
बीकानेर: खेजड़ी बचाओ आंदोलन के संयोजक परसराम विश्नोई ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि 17 फरवरी को पांच लाख से अधिक लोग अनशन पर बैठ सकते हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री के.के. सिंह के आश्वासन के बावजूद जोधपुर और बीकानेर संभाग में खेजड़ी के पेड़ों की कटाई जारी है। विश्नोई ने स्पष्ट किया कि पर्यावरण संरक्षण के इस आंदोलन में किसी भी राजनीतिक दल के नेता का स्वागत है, लेकिन यह लड़ाई पूरी तरह जनहित की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि खेजड़ी संरक्षण कानून सख्ती से लागू नहीं हुआ तो मुकाम की बजाय बीकानेर में बड़ा जनसमूह जुटेगा। उल्लेखनीय है कि 17 फरवरी को मुकाम में गुरु जम्भेश्वर का मेला आयोजित होता है, जिसमें देशभर से विश्नोई समाज के श्रद्धालु धोक लगाने पहुंचते हैं। ऐसे में आंदोलन को व्यापक समर्थन मिलने की संभावना जताई जा रही है।