बीकानेर: अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रुपये की अफीम सहित एक तस्कर को दबोचा
बीकानेर: अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रुपये की अफीम सहित एक तस्कर को दबोचा
बीकानेर: जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। नापासर क्षेत्र में करीब तीन किलो अफीम की बरामदगी के बाद देर रात आईजी की स्पेशल टीम ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग दो किलो अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
आईजी हेमंत शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध एवं सतर्कता) बीकानेर रेंज पवन कुमार के सुपरविजन में स्पेशल टीम प्रभारी संदीप पूनिया के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस ने हदां पुलिस से समन्वय करते हुए भोमअखेसिंह की ढाणी निवासी भरतलाल पुत्र मूलाराम आचार्य को कैंपर वाहन सहित रोका। तलाशी लेने पर वाहन से 1 किलो 955 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई। मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया गया।
कार्रवाई में संदीप पूनिया, इमीचंद, विमलेश कुमार, बाबूलाल, मनोज, आत्माराम, धर्मपाल, सीताराम, सुखजोत और सुनील सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर तस्करी नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है।