बीकानेर: तेज रफ्तार बाइक ने व्यक्ति को मारी टक्कर, उपचार के दौरान हुई मौत

post 604 (1)

बीकानेर: तेज रफ्तार बाइक ने व्यक्ति को मारी टक्कर, उपचार के दौरान हुई मौत

बीकानेर। बीकानेर-गंगानगर रोड पर आरएसी गेट के सामने 11 फरवरी को हुए सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मामले को लेकर रामपुरा बस्ती की हरिजन बस्ती निवासी कुनाल पुत्र नवरतन वाल्मीकि ने बीछवाल पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

परिवादी के अनुसार उसके पिता को एक मोटरसाइकिल चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।