बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध डोडा पोस्त के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

post 952 (1)

बीकानेर: श्रीकोलायत, अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हदां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4 किलो 955 ग्राम डोडा पोस्त बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

पुलिस के अनुसार अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त की सूचना मिलने पर हदां थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से करीब चार किलो 955 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ, जिसके बाद दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रूपराम पुत्र मोहनराम सुथार निवासी खिंदासर तथा भादरसिंह राजपूत निवासी खिंदासर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह कार्रवाई हदां थानाधिकारी इमिचंद सोलंकी के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में पुलिस टीम के कांस्टेबल राणाराम और कांस्टेबल रामसिंह की भी अहम भूमिका रही। फिलहाल पुलिस आरोपियों से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ कर रही है।