बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ एक युवक गिरफ्तार

post 1263 (1)

बीकानेर जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, 29 मार्च की शाम पुलिस टीम ने रोही हियादेसर क्षेत्र में दबिश दी। इस दौरान 25 वर्षीय भींयाराम को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही उससे यह पूछताछ की जा रही है कि उसने यह हथियार कहां से प्राप्त किया और इसका उपयोग किस मकसद से किया जाना था।