बीकानेर: बैंक में जाली नोट जमा कराने का मामला, 177 नोट निकले फर्जी

बीकानेर: बैंक में जाली नोट जमा कराने का मामला, 177 नोट निकले फर्जी

बीकानेर। शहर में बैंक में जाली नोट जमा कराने का गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में कोटगेट थाना पुलिस ने शाखा प्रबंधक पुरुषार्थ पुरोहित की रिपोर्ट पर श्याम सुंदर नामक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

घटना 2 फरवरी की बताई जा रही है। परिवादी के अनुसार आरोपी का बैंक में खाता है और उसने अपने खाते में 200-200 रुपये के नोट जमा करवाए थे। बैंक स्तर पर जांच के दौरान इनमें से कुल 177 नोट जाली पाए गए।

जाली नोटों की पुष्टि होने के बाद बैंक प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कोटगेट पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि जाली नोट कहां से लाए गए और इसके पीछे किसी बड़े गिरोह की भूमिका तो नहीं है।

Scroll to Top