बीकानेर: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, उपचार के दौरान हुई मौत

post 636 (1)

बीकानेर: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, उपचार के दौरान हुई मौत

बीकानेर। पांचू थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बस की टक्कर से एक युवक की जान चली गई। हादसा भादुओं की ढाणियों के पास रूपड़ा रोड, सारूण्ड़ा इलाके में हुआ।

सारूण्ड़ा निवासी दुलाराम पुत्र जोगाराम ने पुलिस को दी रिपोर्ट में आरोप लगाया कि बस चालक ने लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाते हुए उनके भाई दुर्गाराम की मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दुर्गाराम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने परिवादी की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज गति और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है, जबकि पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।