बीकानेर :कीटनाशक पीने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत

post 1501 (1)

बीकानेर। जिले के छतरगढ़ क्षेत्र के सत्तासर गांव में एक 45 वर्षीय व्यक्ति की कीटनाशक सेवन के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, सत्तासर निवासी हजारीराम पुत्र कालूराम मेघवाल ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसके भाई पुनाराम (45) ने अज्ञात कारणों से कीटनाशक दवा पी ली। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।