बीकानेर: 40 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

post 1251 (1)

बीकानेर: जिले के लूणकरणसर थाना क्षेत्र के सादेरा गांव में एक 40 वर्षीय व्यक्ति द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिवार में मातम छा गया।

मृतक के भाई इब्राहिम खां ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई ईसर खां रात को सादेरा स्थित मंदिर में आयोजित जागरण में शामिल था और सुबह करीब साढ़े चार बजे तक वहीं मौजूद रहा। इसके बाद सुबह लगभग 7 बजे उसने घर के पास फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।