बीकानेर: 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
बीकानेर। शहर के जेएनवीसी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना लाल क्वार्टर स्वर्ण जयंती के पीछे स्थित एक किराये के मकान की बताई जा रही है।
पुलिस को दी गई रिपोर्ट में मृतक के भाई श्रवण ने बताया कि उसके 36 वर्षीय भाई मुखराम ने कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की।
परिजनों के अनुसार मृतक शराब का आदी था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।