बीकानेर: 16 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

post 510 (1)

बीकानेर: 16 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोर द्वारा फंदा लगाकर जान देने की घटना सामने आई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवाया।

मृतक के पिता देवानंद, मूल निवासी नेपाल, ने रिपोर्ट में बताया कि उनका पुत्र लक्ष्मण (16) एसके बिल्डिंग में खाना बनाने का कार्य करता था। बीती रात उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने परिजन की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है।