Bikaner: 13 साल की बच्ची से बलात्कार, मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट

post 14069 (1)

बीकानेर जिले के एक थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय नाबालिग के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला और एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना करीब 10 दिन पहले की बताई जा रही है।

मां की रिपोर्ट पर मामला दर्ज:-

उप निरीक्षक धर्मवीर ने बताया कि परिवादिया की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी पालाराम और बसंती देवी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शिकायत में बताया गया है कि घटना के समय बच्ची का पिता काम पर गया हुआ था और मां भी घर के किसी जरूरी काम से थोड़ी देर के लिए बाहर चली गई थी।

रिपोर्ट के अनुसार, इसी दौरान आरोपी महिला बसंती देवी बच्ची को किसी बहाने से अपने घर ले गई, जहां पहले से मौजूद युवक पालाराम पर दुष्कर्म करने का आरोप है।

घटना के बाद बच्ची ने घर लौटकर परिजनों को पूरी आपबीती बताई। इसके बाद मां बच्ची को लेकर थाने पहुंची और मामला दर्ज करवाया गया।

पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज:-

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

जांच जारी, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी:-

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।