बड़ी खबर: 1 मार्च से सिम कार्ड के बिना नहीं चलेगा WhatsApp, सरकार ने डेडलाइन बढाने से किया मना
बड़ी खबर: 1 मार्च से सिम कार्ड के बिना नहीं चलेगा WhatsApp, सरकार ने डेडलाइन बढाने से किया मना
WhatsApp का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए अहम खबर है। केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि ‘सिम बाइंडिंग’ नियमों को लागू करने की 28 फरवरी की तय समयसीमा आगे नहीं बढ़ाई जाएगी।
नए प्रावधानों के तहत मोबाइल फोन में सक्रिय सिम कार्ड अनिवार्य होगा। सिम न होने की स्थिति में WhatsApp, Telegram, Signal, Snapchat, ShareChat, JioChat, और Josh जैसे प्लेटफॉर्म्स का उपयोग प्रभावित हो सकता है।
इसके अलावा यदि किसी यूजर ने कंप्यूटर या लैपटॉप पर व्हाट्सएप लॉगिन किया है, तो सिम निष्क्रिय होने की स्थिति में 6 घंटे के भीतर वह अकाउंट स्वतः लॉगआउट हो जाएगा।
सरकार का कहना है कि इस व्यवस्था से साइबर फ्रॉड और फर्जी खातों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी, साथ ही संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाना आसान होगा।