राजस्थान में देश की दिग्गज कंपनी पर आईटी की बड़ी रेड, 8 गाड़ियों में पहुंची टीम; मचा हड़कंप

12

राजस्थान में देश की दिग्गज कंपनी पर आईटी की बड़ी रेड, 8 गाड़ियों में पहुंची टीम; मचा हड़कंप

राजस्थान के औद्योगिक गलियारे से गुरुवार सुबह एक ऐसी खबर आई, जिसने व्यापारिक जगत में सनसनी फैला दी है। देश की दिग्गज प्लाईवुड और लेमिनेट निर्माता कंपनी ग्रीनलैम लेमिनेट्स आयकर विभाग के निशाने पर आ गई है। बता दें कि गुरुवार तड़के विभाग की संयुक्त टीमों ने कंपनी के बहरोड़ स्थित बड़े मैन्युफैक्चरिंग प्लांट पर अचानक छापेमारी शुरू कर दी, जो खबर लिखे जाने तक लगातार जारी है। आयकर विभाग की यह छापेमारी किसी फिल्मी सीन से कम नहीं थी। जानकारी के मुताबिक, कार्रवाई को इतना गोपनीय रखा गया था कि स्थानीय पुलिस और प्रशासन तक को इसकी कानों-कान खबर नहीं होने दी गई। गुरुवार अलसुबह, जब औद्योगिक क्षेत्र रीको (RIICO) फेज-2 में काम की शुरुआत ही हुई थी, तभी अचानक 8 गाड़ियों का एक बड़ा काफिला कंपनी के मुख्य द्वार पर आकर रुका। इन गाड़ियों में दिल्ली और जयपुर के आयकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी सवार थे। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए टीम के साथ CRPF (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के हथियारबंद जवान भी तैनात थे, जिन्होंने पहुंचते ही पूरी फैक्ट्री के चारों ओर मोर्चा संभाल लिया।