भाटी-रावणा विवाद: छोटू सिंह की FIR कॉपी वायरल; रविंद्र भाटी पर लगे चौंकाने वाले आरोप, देखें शिकायत का पूरा चिट्ठा

भाटी-रावणा विवाद: राजस्थान के चर्चित ‘भाटी-रावणा प्रकरण’ में बड़ा मोड़ आया है। प्रसिद्ध भजन गायक छोटू सिंह रावणा ने शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी समेत 5 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की संवेदनशीलता और विधायक के शामिल होने के कारण पुलिस ने जांच CID-CB को सौंप दी है।
वायरल FIR कॉपी: क्या लिखा है छोटू सिंह ने?
वायरल शिकायत के अनुसार, विवाद की शुरुआत एक कैंसर पीड़ित बच्चे के वीडियो पर किए गए कमेंट से हुई। गायक ने लिखा था— “काश बेटा आप रील स्टार होते तो सारे नेता आपके पास होते।” आरोप है कि इस टिप्पणी से नाराज होकर विधायक ने फोन कर उन्हें धमकाया।
FIR Copy

फोन कॉल में धमकी का दावा:-
एफआईआर के मुताबिक, 27 मार्च 2026 की रात करीब 11 बजे, जब गायक भोपाल में एक कार्यक्रम में थे, तब विधायक की ओर से कॉल आया। शिकायत में आरोप है कि फोन पर कहा गया— “तुझे दो बार छोड़ दिया, इस बार नहीं बचेगा।” इस घटना के बाद से गायक और उनका परिवार भय में है।
विदेशी नंबरों से भी धमकियां:-
शिकायत में आगे बताया गया है कि:
- 28 मार्च को विदेशी नंबर से कॉल कर जान से मारने की धमकी दी गई
- 31 मार्च को गायक और उनके भाई को अपशब्द और धमकी भरे मैसेज मिले
- कुछ संदेशों में अपमानजनक भाषा का भी इस्तेमाल किया गया
जांच CID-CB के हवाले:-
मामले में एक विधायक का नाम आने और सामाजिक तनाव की आशंका को देखते हुए जांच अपराध शाखा (CID-CB) को ट्रांसफर कर दी गई है। वहीं, गायक के समर्थकों ने निष्पक्ष जांच के लिए CBI जांच की मांग भी उठाई है।
किन धाराओं में दर्ज हुआ केस?
गायक ने अपनी शिकायत में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 351(3) और 351(4) के साथ IT एक्ट की धाराओं का उल्लेख किया है।
- धारा 351(3): जान से मारने या गंभीर चोट की धमकी— 7 साल तक की सजा
- धारा 351(4): अज्ञात या छिपी पहचान से धमकी— अतिरिक्त सजा का प्रावधान
- IT Act: सोशल मीडिया, कॉल और मैसेज से जुड़े डिजिटल सबूतों की जांच
क्या है मामला?
यह विवाद एक सोशल मीडिया कमेंट से शुरू होकर अब कानून-व्यवस्था और राजनीतिक टकराव का मुद्दा बन चुका है। हालांकि, विधायक समर्थकों का कहना है कि यह मामला राजनीतिक साजिश के तहत उछाला जा रहा है।