Bank Strike: देशव्यापी बैंक हड़ताल, अगले 4 दिन तक बंद रहेंगे बैंक, SBI ने दिया ये नोटिस

Bank Strike: देशव्यापी बैंक हड़ताल, अगले 4 दिन तक बंद रहेंगे बैंक, SBI ने दिया ये नोटिस

Bank Strike : बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना सामने आई है। 24 से 27 जनवरी तक देशभर की बैंक शाखाएं लगातार चार दिन तक बंद रहेंगी। इसमें 27 जनवरी को होने वाली देशव्यापी बैंक हड़ताल भी शामिल है। सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने इस संबंध में ग्राहकों को सोशल मीडिया पर अलर्ट जारी किया है।

SBI ने जारी किया नोटिस:-

SBI ने अपने ऑफिसियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर बताया कि ‘बैंक यूनियनों ने 26 जनवरी आधी रात से 27 जनवरी तक हड़ताल का ऐलान किया है। हालांकि सामान्य कामकाज जारी रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं, लेकिन हड़ताल के कारण शाखाओं में लेन-देन प्रभावित हो सकता है।’

24 से 27 जनवरी तक बंद रहेंगे बैंक:-

बैंकों की यह चार दिन की बंदी छुट्टियों और हड़ताल के कारण है। 24 जनवरी को चौथे शनिवार का अवकाश, 25 जनवरी को रविवार, 26 जनवरी गणतंत्र दिवस और 27 जनवरी को देशव्यापी बैंक हड़ताल के कारण शाखाएं बंद रहेंगी।

डिजिटल सेवाएं रहेंगी चालू:-

SBI ने ग्राहकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल करें। नेट बैंकिंग, YONO ऐप और UPI सेवाएं इन दिनों पूरी तरह से चालू रहेंगी, जिनके जरिए जरूरी लेन-देन किए जा सकते हैं।

बैंक कर्मचारियों की मांगें:-

बैंक यूनियनों ने पांच दिन कार्य सप्ताह (5-day week) लागू करने की मांग को लेकर हड़ताल की घोषणा की है। यूनियनों का कहना है कि 8 मार्च 2024 को IBA और यूनियनों के बीच इस पर समझौता हो चुका था, लेकिन इसे केंद्र सरकार लागू नहीं कर रही है।

Scroll to Top