CSK के फैंस के लिए बुरी खबर, MS Dhoni चोट के कारण शुरुआती 2 हफ्ते नहीं खेल पाएंगे IPL 2026

post 1215 (1)

आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के दिग्गज खिलाड़ी MS Dhoni पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण टूर्नामेंट के शुरुआती दो हफ्तों से बाहर हो गए हैं। सीएसके ने 28 मार्च को आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी साझा की।

टीम 30 मार्च को Rajasthan Royals के खिलाफ गुवाहाटी में अपना पहला मुकाबला खेलेगी, लेकिन इस मैच में धोनी उपलब्ध नहीं रहेंगे। उनकी वापसी 11 अप्रैल को Delhi Capitals या 14 अप्रैल को Kolkata Knight Riders के खिलाफ होने की संभावना जताई जा रही है।

धोनी फिलहाल चोट से उबरने के लिए रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। उनकी गैरमौजूदगी में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संजू सैमसन को सौंपी जा सकती है, जिन्हें टीम ने हाल ही में शामिल किया था और भविष्य के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से 2020 में संन्यास लेने के बाद धोनी सिर्फ आईपीएल में ही खेलते नजर आते हैं। पिछले सीजन में उन्होंने सभी मुकाबले खेले थे और जरूरत पड़ने पर टीम की कप्तानी भी संभाली थी।

अगर धोनी इस सीजन में मैदान पर उतरते हैं, तो वह आईपीएल इतिहास के सबसे उम्रदराज भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे और प्रवीण तांबे का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

You may have missed