Assistant Professor Vacancy In Rajasthan: प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्ती, सैलरी 2 लाख से ज्यादा तक
Assistant Professor Vacancy In Rajasthan: प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्ती, सैलरी 2 लाख से ज्यादा तक
Assistant Professor Vacancy In Rajasthan: विश्वविद्यालय में शिक्षण कार्य करने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर है। राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय ने प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए रोलिंग नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 15 मार्च 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट curaj.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ध्यान रहे कि केवल ऑनलाइन आवेदन पर्याप्त नहीं होगा। अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म की प्रिंट कॉपी आवश्यक दस्तावेजों के साथ 23 मार्च 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित पते पर भेजनी होगी। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 8 पद भरे जाएंगे।
प्रोफेसर पद के लिए योग्यता:-
प्रोफेसर बनने के लिए संबंधित विषय में पीएचडी डिग्री अनिवार्य है। साथ ही मान्यता प्राप्त जर्नल्स में कम से कम 10 शोध पत्र प्रकाशित होना जरूरी है। उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान में न्यूनतम 10 वर्ष का शिक्षण या शोध अनुभव होना चाहिए। सभी योग्यताएं University Grants Commission (UGC) के नियमों के अनुसार मान्य होंगी।
असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए पात्रता:-
असिस्टेंट प्रोफेसर पद हेतु अभ्यर्थी के पास संबंधित विषय में कम से कम 55% अंकों के साथ मास्टर्स डिग्री होना आवश्यक है। इसके साथ ही नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। हालांकि पीएचडी डिग्री धारकों को यूजीसी नियमों के तहत NET से छूट दी जा सकती है।
वेतनमान और चयन प्रक्रिया:-
प्रोफेसर पद पे लेवल-14 के अंतर्गत आता है, जिसमें मासिक वेतन 1,44,200 रुपये से 2,18,200 रुपये तक निर्धारित है। वहीं असिस्टेंट प्रोफेसर को पे लेवल-10 के तहत 57,700 रुपये से 1,81,400 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।
चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों को पहले प्रजेंटेशन या सेमिनार देना होगा, जिसके बाद इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन प्रदर्शन और योग्यता के आधार पर किया जाएगा।