खाजूवाला, रेल विकास संघर्ष समिति की बैठक संरक्षक मोहनलाल बेदी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया गया जिन्होंने अपने एक ब्यान में कहा था कि बॉर्डर क्षेत्र में रेल नेटवर्क मजबूत किया जायेगा।
रेल विकास संघर्ष समिति की बैठक में संरक्षक मोहनलाल बेदी ने कहा कि दिल्ली में केन्द्रीय कानून मंत्री से मुलाकात शिष्ट मण्डल ने की थी जिसमें उनसे आग्रह किया गया था कि वर्ष 2026 में प्रस्तुत होने वाले बजट में अनूपगढ-खाजूवाला-बीकानेर के लिए बजट रिर्जव करवाया जावे ताकि कि अनूपगढ से बीकानेर वाया खाजूवाला रेल लाईन बिछाने का काम शुरू हो सके। जैसलमेर में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव की घोषणा का स्वागत किया गया तथा उनका आभार व्यक्त किया गया जिसमें उन्होंने कहा था कि बॉर्डर क्षेत्र में रेलवे का नेटवर्क मजबूत होगा। बॉर्डर क्षेत्र अनूपगढ से खाजूवाला, जैसलमेर, बाड़मेर तथा भुज तक का जिकर करते हुए उन्होंने कहा था कि बॉर्डर क्षेत्र में रेलवे का नेटवर्क मजबूत करना केन्द्र सरकार का प्रमुख ऐजेंडा है। अनूपगढ़ से बीकानेर वाया खाजूवाला तथा खाजूवाला से जैसमलेर रेलवे लाईन का नेटवर्क जुड़ने पर पूरा बॉर्डर क्षेत्र जुड़ जायेगा जो अब तक वंचित है। बैठक में रावला से आये संरक्षक मोहनलाल बेदी, घड़साना रेल संघर्ष समिति अध्यक्ष अनूपसिंह रामगड़िया, खाजूवाला अध्यक्ष मदन अरोड़ा, सचिव मनीराम गोदारा आदि ने चर्चा करते हुए शीघ्र कानूनमंत्री अर्जुनराम मेघवाल तथा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलने के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई।
अनूपगढ़-खाजूवाला-बीकानेर रेल बजट रिजर्व करवाने का आग्रह


