अजिंक्य रहाणे ने कैमरन ग्रीन की गेंदबाजी पर उठाए सवाल तो CA ने दिया ये जवाब; पढ़े पूरी खबर
कोलकाता नाइट राइडर्स की मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली करारी हार के बाद टीम की रणनीति पर सवाल उठने लगे हैं। सबसे ज्यादा चर्चा ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को लेकर हो रही है, जिन्हें भारी रकम में टीम में शामिल किया गया था, लेकिन अहम मुकाबले में उन्होंने गेंदबाजी ही नहीं की।
करीब 25.20 करोड़ रुपये में खरीदे गए ग्रीन से टीम को संतुलन मिलने की उम्मीद थी, लेकिन उस मैच में जहां केकेआर ने 224 रन लुटा दिए, वहां उनका एक भी ओवर न फेंकना सवाल खड़े कर रहा है।
रहाणे ने उठाए सवाल:-
मैच के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे से जब ग्रीन को गेंदबाजी न देने पर सवाल किया गया, तो उन्होंने साफ कहा कि इसका जवाब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से पूछा जाना चाहिए।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दी सफाई:-
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुताबिक, ग्रीन की पीठ के निचले हिस्से में चोट है और फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। इसी कारण उन्हें गेंदबाजी से दूर रखा गया है। बोर्ड का कहना है कि ग्रीन भारत में धीरे-धीरे गेंदबाजी की प्रैक्टिस शुरू कर रहे हैं और 10-12 दिनों में वापसी की उम्मीद है।
यह स्थिति नई नहीं है। इससे पहले भी ग्रीन ने टी20 वर्ल्ड कप और घरेलू टूर्नामेंट्स में मुख्य रूप से बल्लेबाज की भूमिका निभाई थी।
मुंबई की बल्लेबाजी के सामने बेअसर रही KKR:-
वानखेड़े स्टेडियम में केकेआर ने कई गेंदबाजों को आजमाया, लेकिन कोई भी रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस की आक्रामक बल्लेबाजी पर लगाम नहीं लगा सका। नतीजतन मुंबई ने 19.1 ओवर में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया।
टीम मैनेजमेंट पर उठे सवाल:-
अब सवाल यह उठ रहा है कि केकेआर ने इतनी बड़ी रकम एक ऐसे खिलाड़ी पर क्यों खर्च की, जो फिलहाल पूरी तरह से अपनी ऑलराउंड क्षमता का उपयोग नहीं कर पा रहा है। जब तक ग्रीन गेंदबाजी में वापसी नहीं करते, तब तक टीम को उनके चयन का पूरा फायदा मिलता नजर नहीं आ रहा है।