Accident News: तेज रफ्तार कार का कहर, युवक को कुचला, पैदल चल रही युवती गंभीर घायल

Accident News: तेज रफ्तार कार का कहर, युवक को कुचला, पैदल चल रही युवती गंभीर घायल

जयपुर: राजधानी जयपुर में शनिवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। जयंती मार्केट चौराहे के पास तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रही युवती को टक्कर मार दी और आगे बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक फैजान (27), खंडेला, सीकर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती कुलसुम (19), रामगंज को गंभीर हालत में एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से बाइक सवार युवक को कार के नीचे से बाहर निकाला। चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक की तलाश तेज कर दी है।

जांच में सामने आया कि कार मनीष कुमार, फतेहपुर (सीकर) ने किराए पर ली थी। तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते हुए उसने पहले कुलसुम को टक्कर मारी, जिससे वाहन असंतुलित हो गया और आगे बाइक सवार फैजान को कुचल दिया। पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चला रही है।

Scroll to Top