Accident News: तेज रफ्तार का कहर, ओवरटेक के दौरान कार और बस की भीषण भिडंत, तीन घायल
Accident News: तेज रफ्तार का कहर, ओवरटेक के दौरान कार और बस की भीषण भिडंत, तीन घायल
Accident News: जयपुर, मनोहरपुर-दौसा NH-148 पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। ओवरटेक करने के दौरान कार और बस की आमने-सामने भीषण भिडंत हो गई। इस हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए।
घायल कार सवार खाटूश्यामजी के दर्शन कर उत्तर प्रदेश लौट रहे थे, जबकि बस में सवार यात्री खाटूश्यामजी दर्शन के लिए जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया और जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही रायसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारू कराया। यह दुर्घटना NH-148 पर गठवाड़ी के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने हुई।