Accident : डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, युवती की मौत

post 1199 (1)

जयपुर। मानसरोवर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। डिवाइडर से टकराने के बाद एक कार पलट गई, जिसमें एक युवती की मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जयपुरिया अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस के अनुसार मृतका हर्षिल कालिया मानसरोवर क्षेत्र की निवासी थी और इवेंट मैनेजमेंट का काम करती थी। सोमवार रात करीब 11 बजे वह एक दोस्त से मिलकर घर लौट रही थी।

इसी दौरान करीब 11:30 बजे नगर निगम फायर स्टेशन के सामने उसकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पलट गई।

हादसे में हर्षिल के सिर में गंभीर चोट आई। पुलिस ने तुरंत उसे जयपुरिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार सुबह पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया।