ACB Trap: ED का नाम लेकर CA से 15 लाख वसूलने की कोशिश, शिकायत मिलते ही ACB ने बिछाया जाल, धराया शातिर
ACB Trap: ED का नाम लेकर CA से 15 लाख वसूलने की कोशिश, शिकायत मिलते ही ACB ने बिछाया जाल, धराया शातिर
ACB Trap: राजस्थान के सीकर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ED) का फर्जी अधिकारी बनकर वसूली करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को ईडी का अधिकारी बताकर एक चार्टर्ड अकाउंटेंट को कथित जांच का डर दिखा रहा था और मोटी रकम की मांग कर रहा था।
15 लाख की मांग, 13 लाख लेते दबोचा:-
जानकारी के अनुसार आरोपी ने पीड़ित सीए से कुल 15 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। शुरुआत में वेरिफिकेशन के नाम पर 2 लाख रुपये ले लिए गए थे। शनिवार को जब वह बाकी 13 लाख रुपये लेने पहुंचा, तभी Anti Corruption Bureau Rajasthan की जयपुर टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।
जांच में जुटी एसीबी:-
अब एसीबी यह जांच कर रही है कि आरोपी का ईडी से कोई वास्तविक संबंध है या वह केवल विभाग का नाम इस्तेमाल कर ठगी कर रहा था। अधिकारियों का कहना है कि यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसने पहले कितने लोगों को इसी तरह निशाना बनाया।
आमजन से अपील:-
एसीबी अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति किसी केंद्रीय या राज्य एजेंसी के नाम पर डराकर या दबाव बनाकर पैसे की मांग करता है तो तुरंत इसकी सूचना संबंधित विभाग को दें। इस कार्रवाई के बाद सरकारी एजेंसियों के नाम पर ठगी करने वालों में हड़कंप मच गया है।