खेत में मोटर चालू करते समय करंट की चपेट में आया युवक, दर्दनाक हादसे में हुई मौत
खेत में मोटर चालू करते समय करंट की चपेट में आया युवक, दर्दनाक हादसे में हुई मौत
Banswara: बांसवाड़ा जिले के दानपुर थाना क्षेत्र में करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सुरपुरा घोड़ी निवासी 35 वर्षीय नंदकुमार पुत्र हलिया खेत में पानी देने के लिए मोटर चालू करने गया था। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही बेहोश हो गया।
घटना के बाद परिजन और आसपास मौजूद लोग उसे तुरंत छोटी सरवन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बांसवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।