कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, बेटी सहित दो घायल

7

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, बेटी सहित दो घायल
चूरू। जयपुर रोड स्थित ओवरब्रिज पर गुरुवार देर शाम कार की टक्कर से बाइक सवार 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे में युवक की बेटी सहित दो युवतियां घायल हो गई। डीओ विक्रम सिंह ने बताया कि राधेश्याम पुत्र छगननाम कालबेलिया निवासी झुग्गी बस्ती, देपालसर रोड, चूरू गुरुवार शाम बाइक पर बेटी आरती (18) व पूजा (18) पुत्री हुंडानाथ के साथ बाइक पर ओवरब्रिज से जा रहा था। सामने से आ रही कार की टक्कर लगने पर राधेश्याम की मौत हो गई, वहीं दोनों युवतियां घायल हो गई।

मौके पहुंची पुलिस ने घायलों को डीबी अस्पताल पहुंचाया। दोनों वाहनों को साइड में करवाकर आवागमन शुरू करवाया। घटना को लेकर गुरुवार देर रात तक कोतवाली में किसी प्रकार का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ। मृतक का पोस्टमार्टम शुक्रवार को करवाया जाएगा।