बीकानेर से इस जगह के लिए बिछेगी 320 किमी लंबी नई रेल लाइन, 3887 करोड़ की डीपीआर तैयार
बीकानेर से इस जगह के लिए बिछेगी 320 किमी लंबी नई रेल लाइन, 3887 करोड़ की डीपीआर तैयार
बीकानेर। बीकानेर से बठिंडा के बीच रेल यात्रियों को जल्द ही बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। 320 किलोमीटर लंबे इस ट्रैक के दोहरीकरण की दिशा में अहम कदम बढ़ाते हुए फाइनल लोकेशन सर्वे (एफएलएस) पूरा कर लिया गया है और डीपीआर रेलवे बोर्ड को स्वीकृति के लिए भेज दी गई है। मंजूरी मिलते ही काम शुरू होने की संभावना है। रेल लाइन के दोहरीकरण से ट्रेनों को सिग्नल के इंतजार में आउटर पर खड़ा नहीं रहना पड़ेगा। इससे ट्रेनों की समयपालन में सुधार होगा और यात्रियों को राहत मिलेगी।
डबल रेल ट्रैक होने के बाद इस रूट पर और भी सवारी और मालगाड़ियां चलाई जाएगी। ऐसे में राजस्थान से पंजाब के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी और रेल यात्रियों का सफर आसान होगा रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार बठिंडा-लालगढ़ खंड पर पर दोहरीकरण कार्य किया जाएगा। दोहरीकरण के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे भी हो गया है। बठिंडा से लालगढ़ (320 किमी) रेलवे लाइन के दोहरीकरण के कार्य के लिए एफएलएस सर्वे कर डीपीआर (लागत 3887.88 करोड़) तैयार कर रेलवे बोर्ड को स्वीकृति के लिए भेजी गई है।