हाईवे पर केमिकल से भरे टैंकर में लगी आग, चलते टैंकर का निचला हिस्सा जला

9

हाईवे पर केमिकल से भरे टैंकर में लगी आग, चलते टैंकर का निचला हिस्सा जला

जयपुर अजमेर हाईवे पर आज सुबह केमिकल से भरे टैंकरर में आग लग गई। जिससे टैंकर का निचला हिस्सा जल गया। वहां आस-पास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि हादसा सुबह करीब 4:45 बजे जयपुर-अजमेर हाईवे पर रामचन्द्रपुरा पुलिया के ऊपर हुआ। मिथाइल केमिकल से भरा एक टैंकर अजमेर से जयपुर की ओर जा रहा था। रामचन्द्रपुरा पुलिया के ऊपर चढ़ते ही टायर के पास निकली चिंगारियों से केमिकल टैंकर के निचले हिस्से में आग लग गई। चलते टैंकर में आग लगी देखकर राहगीरों में दहशत फैल गई। ड्राइवर को बताने पर उसने तुरंत टैंकर को खड़ा कर दिया और जान बचाने के लिए नीचे उतरा गया। इस दौरान भांकरोटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और खुद ही फायर फाइटर बनकर आग बुझाने की कोशिश में जुट गई। पुलिस ने फायर बिग्रेड की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। जिससे जयपुर हाईवे पर ‘भांकरोटा अग्निकांड’ जैसा बड़ा हादसा होने से टल गया।

You may have missed