Rajasthan Crime: ऑस्ट्रेलिया में रची गई सुपारी किलिंग साजिश का खुलासा, फर्जी सीआईडी अफसर गिरफ्तार, अब तक आठ आरोपी पकड़े गए; पढ़े पूरी खबर

post801

Rajasthan Crime: ऑस्ट्रेलिया में रची गई सुपारी किलिंग साजिश का खुलासा, फर्जी सीआईडी अफसर गिरफ्तार, अब तक आठ आरोपी पकड़े गए; पढ़े पूरी खबर

Rajasthan Crime: झुंझुनूं, पिलानी पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रची गई एक सनसनीखेज हत्या की साजिश का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी हर्ष पटेल को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को एक एनजीओ का उपाध्यक्ष और सीआईडी का फर्जी अधिकारी बताकर लोगों पर रौब जमाता था। इस मामले में अब तक कुल आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

ऑस्ट्रेलिया में रची गई हत्या की साजिश:-

पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के अनुसार, इस साजिश की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान हुई। गुजरात के एक सरकारी स्कूल की प्रधानाध्यापक काजल पटेल को अपने पति के विवाहेतर संबंधों का शक था। उसने पति की कथित प्रेमिका आरती पटेल की हत्या के लिए ऑस्ट्रेलिया में मिले हर्ष पटेल से संपर्क किया। हर्ष ने खुद को सीआईडी अधिकारी बताकर विश्वास में लिया और 20 लाख रुपये में हत्या का सौदा तय किया।

राजस्थान से बुलाए गए शूटर:-

इस षड्यंत्र में अहमदाबाद के ट्रांसपोर्टर गोपाल शर्मा (मृत) और वडोदरा निवासी अनुज शर्मा भी शामिल थे। अनुज शर्मा ने झुंझुनूं जिले से चार शूटर—सचिन मेघवाल, हिमांशु, आकाश और मनोज वाल्मीकि—को सुपारी दी। शूटरों को एक लाख रुपये एडवांस देकर गुजरात बुलाया गया, जहां उन्हें टारगेट की फोटो दिखाई गई और मौके की रेकी कराई गई।

सीसीटीवी से घबराए बदमाश, फायरिंग से खुला मामला:-

घटना को अंजाम देने की तैयारी पूरी थी, लेकिन इलाके में सीसीटीवी कैमरों और सुरक्षा व्यवस्था के चलते आरोपी वारदात नहीं कर पाए और वापस लौट आए। बाद में 21 नवंबर 2025 को पिलानी में एक शराब ठेके पर रंगदारी के लिए की गई फायरिंग की जांच के दौरान पुलिस ने हिमांशु जाट को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने इस सुपारी किलिंग की पूरी साजिश का खुलासा कर दिया।

अब तक आठ गिरफ्तार, जांच जारी:-

एसपी के अनुसार, इस गिरोह के सात सदस्य पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके थे। मास्टरमाइंड हर्ष पटेल की गिरफ्तारी के साथ ही पूरे मामले की कड़ियां जुड़ गई हैं। फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इस गिरोह ने इससे पहले भी किसी अन्य वारदात को अंजाम दिया है।

You may have missed