बीमार बेटे को इलाज के लिए ले जा रहे पिता की दर्दनाक मौत
बीमार बेटे को इलाज के लिए ले जा रहे पिता की दर्दनाक मौत
हिण्डौनसिटी सदर थाना क्षेत्र के गांव चरमपुरा के पास मंगलवार देर शाम को लग्जरी कार व बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। वहीं बाइक पर बैठा 7 वर्षीय पुत्र व बड़ा भाई गंभीर घायल हो गया। घायलों को जिला चिकित्सालय से प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक गांव अटक निवासी केवल जाटव पुत्र सरदार सिंह जाटव है। मृतक के चाचा भरती जाटव ने मौके पर मिली दुर्घटनाग्रस्त कार के नम्बरों के आधार पर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। परिजनों के अनुसार केवल जाटव बुखार से पीडि़त अपने पुत्र अंशुल को उपचार कराने के लिए शाम करीब 7 बजे हिण्डौन जिला अस्पताल आ रहा था। इस दौरान उसका बड़ा भाई हजारीलाल भी बाइक पर बैठा था। घर से 3-4 किलोमीटर दूर निकलने पर सामनेे से आ रहे एक कार चालक ने एक बाइक को ओवरटेक करते हुए तेज रफ्तार में बाइक को टक्कर मार दी।